एवं बच्चों को पुस्तक पढने हेतु प्रेरित किया जा रहा है हमारे संस्था में व्यवसायिक पुस्तकों से लेकर साहित्यिक पुस्तक पर्याप्त मात्र में उपलब्ध है पुस्तक की कुछ जानकारी अग्रलिखित है
पुस्तकालय का महत्व –
पुस्तके मानव की सच्ची साथी होती है और इन को पढ़ने की लालसा सभी विद्यार्थियों और व्यक्तियों में होती है. उसको को पढ़ने से ज्ञान का संचार तो होता ही है साथ ही में व्यक्तिगत गुणों का विकास भी होता है शायद इसीलिए वृद्धावस्था में भी लोग किताबों से मोह नहीं छुड़ा पाते है.
पुस्तकालय के लाभ –
(1) पुस्तकालय से हमें विभिन्न प्रकार की पुस्तकें पढ़ने का अवसर प्रदान होता है.
(2) यहां पर हम विभिन्न प्रकार की भाषाओं वाली किताबें पढ़ सकते है.
(3) यहां पर किताबें पढ़ने से मन एकाग्र रहता है क्योंकि पुस्तकालय कक्ष शांत होते है.
(4) पुस्तकालय में पुस्तक पढ़ने के लिए अधिक धन की आवश्यकता नहीं होती है.
(5) पुस्तकालय में सभी वर्गों के लोगों को किताब पढ़ने के लिए समान अवसर होता है.
(6) इनके माध्यम से हमारी शिक्षा व्यवस्था बहुत सुदृढ़ होती है.
(7) इनसे हमारे देश की सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था में सहयोग मिलता है क्योंकि यहां पर ज्ञानवर्धक किताबें पढ़कर व्यक्ति अच्छा काम करता है.
वर्तमान में पुस्तकालयों की आवश्यकता –
वर्तमान में भी पुस्तकालय उतनी ही अहमियत रखते हैं जितनी कि वह पुराने जमाने में रखा करते थे खासकर हमारे भारत देश में आज भी पुस्तकालयों की कमी है क्योंकि हमारे देश में आज भी कई लोगों को शिक्षा उपलब्ध नहीं हो पाती है जिसका एक अहम कारण शिक्षा का वाणिज्य करण है जिसके कारण शिक्षा दिन-प्रतिदिन महंगी होती जा रही है.
इसीलिए पुस्तकालयों की महत्वता और अधिक बढ़ती जा रही है आज भी हमारे देश के गांव में पुस्तकालय देखने को नहीं मिलते है जिसके कारण वहां के गरीब लोग पढ़ लिख नहीं पाते हैं और अपना पूरा जीवन गरीबी में व्यतीत करने को मजबूर हो जाते है.
![]() |
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुमसनारपुस्तकालय का एक दृश्य |
![]() |
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुमसनार पुस्तकों का अध्ययन करते छात्र-छात्राएं |
![]() |
govt.hsstumasnar अध्य्यन करते विद्यार्थी |
![]() |
शा.उ.मा.वि.तुमसनार अध्ययन करते विद्यार्थी |
![]() |
govt.h.s.s.tumasnar अध्ययन सेटअप |
![]() |
hsstumasnar अपने मन पसंद पुस्तक ढूंढते छात्राएं |
0 Comments